भाजपा नेता प्रकाश बजाज की मुसीबतें बढ़ी, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, जानिए क्या है मामला

भाजपा नेता प्रकाश बजाज की मुसीबतें बढ़ी, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, जानिए क्या है मामला

भाजपा नेता प्रकाश बजाज की मुसीबतें बढ़ी, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, जानिए क्या है मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 5, 2019 3:52 pm IST

रायपुरः भाजपा नेता प्रकाश बजाज की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। महीला से धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे प्रकाश बजाज की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। सेशन कोर्ट रायपुर में मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायधीश सुनील नंदे ने यह फैसला सुनाया है। बता दें मामले को लेकर प्रकाश बजाज ने रायपुर सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Read More: अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही महिला ने कर ली थी खुदकुशी, नायब तहसीलदार निलंबित

गौरतलब है कि रायपुर के तेलीबांधा थाने में प्रकाश बजाज के खिलाफ महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस बजाज को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि आरोपी प्रकाश बजाज फरार बताया जा रहा है।

Read More: पुलिस करती रही इंतजार लेकिन बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे मुकेश गुप्ता, वकील बोले- नहीं मिली पेशी की जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने बजाज पर मकान खरीदी के मामले में दस लाख की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ने प्रकाश को साढ़े 7 लाख रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। जब भी वह घर के बारे में बजाज से पूछती तो वह आनाकानी करता। पैसों की मांग करती थी तो प्रकाश बजाज उसे अकेले में बुलाता। तंग आकर महिला ने सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने प्रकाश बजाज को गिरफ्तार किया था, जिसमे वो जमानत पर है। वहीं धोखाधड़ी मामले जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस किसी भी समय प्रकाश की गिरफ्तार कर सकती है।

Read More: अधिकारी और नेताओं को फोनकर युवक बोला- गॉड फादर बोल रहा हूं! 50 लाख दो वरना…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"