दमोह का दंगल, मुख्यमंत्री शिवराज की मौजूदगी में राहुल लोधी ने भरा नामांकन, रोड शो कर बीजेपी दिखाएगी ताकत

दमोह का दंगल, मुख्यमंत्री शिवराज की मौजूदगी में राहुल लोधी ने भरा नामांकन, रोड शो कर बीजेपी दिखाएगी ताकत

दमोह का दंगल, मुख्यमंत्री शिवराज की मौजूदगी में राहुल लोधी ने भरा नामांकन, रोड शो कर बीजेपी दिखाएगी ताकत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: March 30, 2021 7:28 am IST

दमोह, मध्यप्रदेश। दमोह उपचुनाव के लिए आज बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन जमा करेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन ने पहले नामांकन जमा किया है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी राहुल लोधी मुख्यमंत्री शिवराज की मौजूदगी में नामांकन जमा किया।

Read More News:  7 दिनों तक आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी, जशपुर का ये इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित

नामांकन जमा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने दमोह में जीत का दावा किया। बता दें कि 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके बाद 2 मई को वोटों की गिनती होगी।

Read More News: कोरोना की वजह से होली का व्यापार हुआ चौपट, 35 हजार करोड़ रु के नुकसान का अनुमान, चीन को भी लगा बड़ा झटका

ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दमोह उपचुनाव को लेकर बयान दिया। दमोह चुनाव में दलबदल के मुद्दे पर तोमर ने कहा कि दलबदल का मुद्दा उछालने से पहले अपने गिरेबां में झांके कांग्रेस, 60 सालों में कांग्रेस ने ही सिखाई दलबदल की सियासत। जैसा राजा वैसी प्रजा। कांग्रेस के दिखाए रास्ते पर ही चल रही मौजूदा राजनीति। अब भी खुद को खड़ा करने का मौका कांग्रेस के पास है।

Read More News: तेंदुलकर, बद्रीनाथ, यूसुफ के बाद इरफान पठान भी आए कोरोना की जद में, रायपुर में आयोजित रोड


लेखक के बारे में