Cockroach Janata Party Future Planning: “ये तो सिर्फ ट्रेलर था”.. कॉकरोच जनता पार्टी ने बताया क्या है फ्यूचर प्लान और किन मुद्दों पर फिर होगी सरकार की घेराबंदी, आप भी जानें

37 दिनों तक चले जंतर-मंतर आंदोलन के समापन के बाद CJP ने कहा कि उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। संगठन ने देशभर में युवाओं के मुद्दे उठाने, शिक्षा सुधार और जवाबदेही की मांग जारी रखने का ऐलान किया।

Cockroach Janata Party Future Planning: “ये तो सिर्फ ट्रेलर था”.. कॉकरोच जनता पार्टी ने बताया क्या है फ्यूचर प्लान और किन मुद्दों पर फिर होगी सरकार की घेराबंदी, आप भी जानें

Cockroach Janata Party Future Protest Planning || Image- ANI News

Modified Date: July 25, 2026 / 11:20 pm IST
Published Date: July 25, 2026 11:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CJP ने देशभर में आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया।
  • शिक्षा सुधार नहीं हुए तो फिर आंदोलन की चेतावनी।
  • सरकार ने कई प्रमुख मांगों पर सहमति जताई।

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर 37 दिनों से चल रहा आंदोलन खत्म करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने साफ कहा है कि उनकी लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई है। संगठन का कहना है कि वह आगे भी देशभर में युवाओं के मुद्दे उठाता रहेगा और सरकार से जवाब की मांग करता रहेगा। (Cockroach Janata Party Future Protest Planning) कॉजपा के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि आंदोलन वापस लेने का फैसला सरकार की ओर से मांगें मानने के बाद अच्छी नीयत से लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने अपनी आवाज बुलंद कर लोकतंत्र में जवाबदेही की भावना को मजबूत किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। देश का युवा जाग चुका है। अब हम पूरे देश में जाएंगे, युवाओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके लिए बेहतर नीतियों की मांग करेंगे।”

‘व्यवस्था नहीं बदली तो फिर आंदोलन होगा’

सौरव दास ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो युवा पहले से भी बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन ने नीट से जुड़े मृतक छात्रों के परिवारों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग की थी। सरकार ने सम्मानजनक मुआवजा देने पर सहमति जताई है। साथ ही प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को भी संगठन आगे उठाता रहेगा।

देशभर में उठाएंगे युवाओं के मुद्दे

कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि 37 दिनों तक चले इस आंदोलन में देशभर के युवाओं ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। (Cockroach Janata Party Future Protest Planning) उन्होंने कहा कि संगठन अब पूरे देश में युवाओं के बीच जाएगा और शिक्षा के साथ-साथ अन्य जरूरी मुद्दों को भी उठाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए शिक्षा मंत्री ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम करेंगे तथा परीक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार करेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सरकार ने मानी कई मांगें

इससे पहले केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने बताया कि सरकार ने आंदोलन के दौरान उठाई गई कई मांगों पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा से जुड़े मृतक अभ्यर्थियों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। नड्डा ने यह भी कहा कि कॉजपा की ओर से दिए गए परीक्षा सुधार के पांच सूत्रीय प्रस्ताव पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी और प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

कोटा में कटौती के बावजूद मीराबाई की अगुवाई में भारोत्तोलकों से स्वर्ण पदकों की उम्मीद

सार्वजनिक शौचालय की कतार को लेकर हुए विवाद में मजदूर और उसके दो बच्चों पर हमला

आंध्र प्रदेश लोकायुक्त दफ्तर में एक नियुक्ति को चुनौती देने वाले याची उच्च न्यायालय जाएं:शीर्ष अदालत

टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी दिखाती है कि शबरिमला में सोना चोरी 2025 तक जारी रही: मंत्री

राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ संपन्न हुआ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown