सीएम की चौपाल में जाने से मुख्य ​सचिव को रोकना टीआई को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित

सीएम की चौपाल में जाने से मुख्य ​सचिव को रोकना टीआई को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित

सीएम की चौपाल में जाने से मुख्य ​सचिव को रोकना टीआई को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: June 4, 2019 4:55 pm IST

कोरबा: सीएम के चौपाल में जाने से मुख्य सचिव को रोकना टीआई को भारी पड़ गया। दरअसल सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को कोरबा प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के एक गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान सुरक्षा में तैनात दर्री टीआई रघुनंदन शर्मा ने मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर को चौपाल पर जाने से रोक दिया। इस लापरवाही पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला एसपी से कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर दर्री टीआई रघुनंदन शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

Read More: अब तक का सबसे महंगा रहा लोकसभा चुनाव 2019 , खर्च हुए 60,000 करोड़, वोटर्स को बांटे गए 2-2 हजार

छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे लोगों की समस्यओं को सुनकर समाधान करने के निर्देश दे रहे हैं। वहीं, इस दौरान वे प्रदेश की जनता को कई सौगात भी दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"