तीन मासूमों सहित मां की कुएं में मिली लाश, कल से लापता थे चारों
तीन मासूमों सहित मां की कुएं में मिली लाश, कल से लापता थे चारों
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में तीन मासूमों सहित मां की लाश कुएं में मिली है। बताया जा रहा है कि तीन बच्चे और महिला कल से लापता थे। वहीं आज चारों की एक साथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
Read More News: नियमितिकरण की मांग को लेकर अनियमित कर्मचारियों की मशाल रैली, आप नेताओं का मिला समर्थन
जानकारी के अनुसार भेलसी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में चार लोगों की लाश तैरते हुए मिली। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बल्देवगढ़ पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला।
Read More News: दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से की मुलाकात
शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला और तीन बच्चे कल से लापता थे। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More News: मध्यप्रदेश का विवेक सागर Tokyo Olympics में लहराएगा भारत का परचम, भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन

Facebook


