जयस्तंभ चौक में चाकूबाजी, कोंडागांव के कारोबारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला

जयस्तंभ चौक में चाकूबाजी, कोंडागांव के कारोबारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला

जयस्तंभ चौक में चाकूबाजी, कोंडागांव के कारोबारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: October 12, 2020 4:13 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन प्रदेश में चाकूबाजी और लूट जैसी कई घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जयस्तंभ चौक में अज्ञात बदमाशों ने कार सवार कारोबारी को चाकू मार दी। इस घटना में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कारोबारी को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More: पीएल पुनिया के कोरोना पॉज़िटिव होने का मामला, BJP ने कहा पूरी कांग्रेस पार्टी को हुआ कोरोना, कांग्रेस बोली- अमित शाह भी संक्रमित थे तब क्या…

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी कारोबारी इसरार अहमद अपने निजी काम से रायपुर आए हुए थे। काम खत्म करने के बाद वे घर लौटने से पहले जयस्तंभ चौक में कार खड़ी कर बैठे हुए थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने इसरार अहमद चाकू से हमला कर दिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपियों ने इसरार पर हमला क्यों किया है। घायल इसरार को उपचार के लिए मेकाहरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More: नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पैरोल पर जेल से बाहर था आरोपी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"