कोरोना के खिलाफ जंग, रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने आयुष विभाग ने अब तक दो करोड़ 33 लाख लोगों को बांटी दवा
कोरोना के खिलाफ जंग, रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने आयुष विभाग ने अब तक दो करोड़ 33 लाख लोगों को बांटी दवा
भोपाल। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मध्यप्रदेश में आयुष विभाग ने अब तक दो करोड़ 33 लाख लोगों को दवा बांटी है। दरअसल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों के घर-घर जाकर उन्हें आयुर्वेदिक दवा बांटी जा चुकी है।
Read More News: “तेरे हाथ की तरकारी याद आती है अम्मा” , मदर्स डे पर बनाया एलबम हो रहा वायरल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारत शासन की एडवाइजरी के अनुसार आयुष विभाग प्रदेश के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये मार्च से रोग-प्रतिरोधक दवाइयों का वितरण कर रहा है।करीब 37 लाख परिवारों तक रोग प्रतिरोधक औषधियों का वितरण किया जा चुका है।
Read More News: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3604 नए मामले आए सामने, 87 की गई जान, संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार
इनमें 85 लाख शहरी और एक करोड़ 48 लाख ग्रामीण इलाकों के लोग शामिल हैं। करीब 37 लाख परिवारों को आयुर्वेदिक दवा, 58 लाख परिवारों को होम्योपैथी और 2 लाख परिवारों को यूनानी दवा दी जा चुकी है। दवा वितरण कार्य निरंतर जारी है। दवा वितरण के लिये आयुष विभाग द्वारा 1964 दलों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने जीवन अमृत योजना में प्रदेश के एक करोड़ परिवारों को नि:शुल्क त्रिकटु काढ़ा चूर्ण वितरित करने के निर्देश दिये हैं।
Read More News: पूर्व सीएम अजीत जोगी को दी जा रही ऑडियोथैरेपी, दिमाग को एक्टिव करने सुनाया जा रहा

Facebook


