Children Kanwar Yatra: 4 बच्चों की भोलेनाथ से अनोखी मनौती, पढ़ाई छूटी तो निकल पड़े कांवड़ लेकर, भगवान शिव से लगाई ऐसी गुहार

Children Kanwar Yatra: 4 बच्चों की भोलेनाथ से अनोखी मनौती, पढ़ाई छूटी तो निकल पड़े कांवड़ लेकर, भगवान शिव से लगाई ऐसी गुहार

Children Kanwar Yatra: 4 बच्चों की भोलेनाथ से अनोखी मनौती, पढ़ाई छूटी तो निकल पड़े कांवड़ लेकर, भगवान शिव से लगाई ऐसी गुहार

Children Kanwar Yatra | Photo Credit: AI

Modified Date: August 11, 2026 / 10:25 am IST
Published Date: August 11, 2026 10:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • फीस न भर पाने पर स्कूल से निकाले गए
  • बच्चों ने शुरू की कांवड़ यात्रा
  • आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर

मथुरा: Children Kanwar Yatra उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, चार बच्चे भगवान शिव से एक अजीब मांग को लेकर कांवड़ लेकर निकले हैं। असल में इन 4 बच्चों को फीस नहीं जमा कर पाने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था। इनका कहना है कि हम इस उम्मीद में कांवड़ लेकर निकले हैं कि भगवान भोलेनाथ मेरी पुकार सुनेंगे और हमारी पढ़ाई दोबारा शुरू हो सकेगी।

माता पिता दोनों है दिव्यांग

Children Kanwar Yatra इन बच्चों के पिता का नाम भरत व मां का नाम सुनीता है। दोनों ही दिव्यांग हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से ये लोग बच्चों की फीस भी नहीं भर पाए। बच्चों की मनौती है कि भोलेनाथ उनकी पुकार सुनें और उनकी पढ़ाई दोबारा शुरू हो जाए। मंगलवार को चारों भाई-बहन शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

भरतलाल तीन बच्चों समेत ई-रिक्शा से 30 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले थे। सबसे बड़ी बहन कक्षा 11 में सरकारी स्कूल में पढ़ती है। दूसरे नंबर का बालिका कक्षा नौ, तीसरे नंबर का पुत्र कक्षा छह और सबसे छोटी बहन कक्षा तीन में पढ़ती है। मासूमों का कहना है कि वे पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।

उनकी बस इतनी इच्छा है कि किसी तरह उनकी पढ़ाई फिर से शुरू हो जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों के चेहरे पर थकान साफ दिखाई देती है, लेकिन पढ़ाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है। बच्चों की इस मनौती ने परिवार की आर्थिक स्थिति और शिक्षा के लिए जूझ रहे बच्चों की पीड़ा को सामने ला दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।