Pune Bangalore Highway Accident: आधी रात को अचानक मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते सड़क पर बिछ गई कई लाशें, खबर मिलते ही परिवारों में मचा कोहराम

Pune Bangalore Highway Accident: आधी रात को अचानक मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते सड़क पर बिछ गई कई लाशें, खबर मिलते ही परिवारों में मचा कोहराम

Pune Bangalore Highway Accident: आधी रात को अचानक मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते सड़क पर बिछ गई कई लाशें, खबर मिलते ही परिवारों में मचा कोहराम

Pune Bangalore Highway Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: August 11, 2026 / 09:35 am IST
Published Date: August 11, 2026 9:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • कार डिवाइडर से टकराई
  • पलटकर ट्रक से भिड़ी
  • चार युवकों की मौत

पुणे: Pune Bangalore Highway Accident महाराष्ट्र के सातारा जिले में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार देर रात एक बजकर 10 मिनट पर बजे खंडाला तहसील के शिरवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की सातारा-पुणे लेन पर हुई, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

Pune Bangalore Highway Accident राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एक कार पुणे से सातारा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद वह विपरीत लेन में चला गया और एक ट्रक से टकरा गया।’’ कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (19), निखिल बालू राउत (20) और आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) के रूप में हुई है। ये सभी पुणे जिले के निवासी थे।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए जिनकी उम्र 20 वर्ष है और वे पुणे के कामशेत के निवासी हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बाद में क्रेन की मदद से हटाया गया और राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।