डिप्टी कलेक्टर नवीन कुमार भगत स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम के विशेष सहायक बनाए गए
डिप्टी कलेक्टर नवीन कुमार भगत स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम के विशेष सहायक बनाए गए
रायपुर। डिप्टी कलेक्टर नवीन कुमार भगत छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के विशेष सहायक बनाए गए हैं। भगत अभी बतौर डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव में पदस्थ हैं। इस बारे में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि राजनांदगांव में पदस्थ नवीन कुमार भगत की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए उन्हें मंत्री टेकाम का विशेष सहायक बनाया जाता है। बता दें कि मंत्री टेकाम फरवरी माह में तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. रमा सिंह को ही अपना निजी विशेष सहायक नियुक्त कर दिया था। एक मंत्री द्वारा अपनी पत्नी को विशेष सहायक नियुक्त करने की बात सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तबादला आदेश निरस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें : आंदोलन पर अड़े किसान यूनियन की कृषि मंत्री के साथ बैठक बेनतीजा, 12 मांगों को लेकर है तैयारी
गौरतलब है कि बीते 18 सालों में पहला मामला था जब किसी मंत्री ने अपनी पत्नी को निजी स्थापना में नियुक्ति किया हो। इसके बाद सरकार ने एक संशोधित आदेश जारी करते हुए सीएमएचओ कार्यालय रायपुर में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रमा सिंह की सेवाएं स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक पद पर किए गए पदस्थापना आदेश के निरस्त कर दिया था।

Facebook


