स्टार्टअप इंडिया से आत्मनिर्भर बनी द्रोपदी, ‘दीदी कैफे’ के जरिए महीने में कमा रही 30 हजार रुपए

स्टार्टअप इंडिया से आत्मनिर्भर बनी द्रोपदी, 'दीदी कैफे' के जरिए महीने में कमा रही 30 हजार रुपए

स्टार्टअप इंडिया से आत्मनिर्भर बनी द्रोपदी, ‘दीदी कैफे’ के जरिए महीने में कमा रही 30 हजार रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: March 6, 2021 1:41 pm IST

उमरिया: जिले में मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूहों से जुडकर महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध होते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ रही हैं। इस आर्थिक प्रगति से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होने के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ रही है। मानपुर जनपद पंचायत परिसर में आजीविका कैंटीन (दीदी कैफे) चलाने वाली सिगुडी ग्राम की द्रोपदी पटेल प्रगति की इसी कड़ी में शामिल हैं। उन्होने बताया कि वर्ष 2018 में भारती महिला स्व सहायता समूह का गठन किया। आजीविका मिशन के माध्यम से गठित सीआरपी से 50 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। ठेला बनवाया तथा जनपद कार्यालय मानपुर में कैफे का संचालन किया। प्रारंभ में संकोच एवं बिक्री कम होने से लाभ भी कम हो रहा था , जिससे निराशा होने लगी थी। ग्राहको से चर्चा कर कैटीन मे बनने वाली सामग्री की गुणवत्ता बढाने का प्रयास किया। अब सम्मानपूर्वक कैंटीन चलाते हुए स्वादिष्ट समोसे, चाय, नमकीन, बिस्किट सहित अन्य खाद्य एवं पेय सामग्री की बिक्री से रोजाना 1000 रुपए तक की आमदनी कमा रहीं हैं। द्रोपदी सरकार की योजना की मदद से आत्मनिर्भरता दिशा में आगें बढ रही हैं।

Read More: संप्रेक्षण गृह में 6 बालिकाओं का मनाया गया जन्मदिन, बच्चियों को बधाई देने पहुंची प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू खान

द्रोपदी ने बताया कि पति खेती किसानी करते है। पति-पत्नी दोनों की कमाई से भी परिवार का भरण-पोषण ठीक ढंग से होने लगा है। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूह और सरकार की योजनाओं की जानकारी मिली। भारती स्व सहायता समूह से जुडकर 10-10 रुपये की बचत करना प्रारंभ किया। परिवार में परेशानी के समय समूह से लोन लिया और समय पर ऋण राशि की अदायगी भी की। कार्य के प्रति निष्ठा और लगन तथा शासन की योजना का अनवरत लाभ मिलने से द्रोपदी का आत्मविश्वास बढता गया।

Read More: पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने बुझाया

जनपद पंचायत कार्यालय का स्टाफ एवं ग्रामीण तथा आस-पास के लोग द्रोपदी की कैंटीन में बने स्वादिष्ट समोसे तथा स्पेशल चाय के साथ-साथ कुरकुरे, बिस्किट लोग बडे चाव से खाते हैं। द्रोपदी इस व्यवसाय से होने वाली आमदनी से बेहद खुश हैं। अब वह अपने बच्चों को अच्छे प्राइवेट स्कूल में पढा रही है। द्रोपदी ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया है। द्रोपदी ने बताया कि समूह की अन्य महिलाएं भी इसी तरह से योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगें बढ रही हैं।

Read More: लैंड रिकार्डस सर्विस इंडेक्स में मध्यप्रदेश दूसरे साल भी पहले पायदान पर, NCAIR ने जारी की रैंकिंग

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"