ड्राइवर ने रेड सिगनल पर क्रॉस की जेब्रा क्रॉसिंग, इस नगर निगम कमिश्नर ने जमा किया 500 रुपए चालान

ड्राइवर ने रेड सिगनल पर क्रॉस की जेब्रा क्रॉसिंग, इस नगर निगम कमिश्नर ने जमा किया 500 रुपए चालान

ड्राइवर ने रेड सिगनल पर क्रॉस की जेब्रा क्रॉसिंग, इस नगर निगम कमिश्नर ने जमा किया 500 रुपए चालान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 29, 2019 10:04 am IST

जबलपुर। अक्सर हम आए दिन ऐसी खबरें देखते और पढ़ते रहते हैं कि ट्रैफिक सिपाही ने किसी वीआईपी नेता या अफसर को ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने पर टोका हो और इस पर हंगामा हो गया हो। ऐसे मौके पर उस ट्रैफिक जवान को ही पद या पहुंच की धौंस देते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी जाती है। ऐसा बहुत कम होता है कि अपनी गलती मानकर कोई वीआईपी नेता या अफसर चालान भी भर दे।

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर में ऐसा ही नजारा दिखा जब एक बड़े अफसर की गाड़ी ने ट्रैफिक रुल तोड़ दिया, लेकिन ट्रैफिक जवान को कोई धौंस भी नहीं दिखाई गई न ही उसे कुछ कहा गया, बल्कि अफसर ने अपने ड्राइवर की गलती मानते हुए बकायदा चालान जमा किया।  

बीजेपी विधायक ने बिना नाम लिए गोडसे को बताया राष्ट्रवादी, महू के विकास के लिए रक्षा मंत्रालय से मांगेगी अनुमति 

दरअसल नगर निगम कमिश्नर कमिश्नर चन्द्रमौलि शुक्ला कहीं जा रहे थे, इसी दौरान उनके कार ड्राइवर ने गलती से रेड सिगनल में ज्रेब्रा क्रॉसिंग पार कर दी। ड्राइवर की यह गलती ड्राईवर की गलती ITMS कैमरों में कैद हो गई। फिर इसका ई-चालान कमिश्नर चन्द्रमौलि शुक्ला के पास पहुंच गया। कमिश्नर शुक्ला ने 500 रु का ई चालान भरा। बता दें कि शुक्ला स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के माहिर अफसर माने जाते है और मैनेजमेंट गुरु के तौर पर अपनी पहचान रखते है।


लेखक के बारे में