शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने दौड़ाई पिकअप, पलटने से चार की दर्दनाक मौत, 10 घायल
शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने दौड़ाई पिकअप, पलटने से चार की दर्दनाक मौत, 10 घायल
सरगुजा। जिले में बारातियों से भरी पिकअप के पलटने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल ग्रामीणों का इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: मासूम को उठा ले गया बाघ, मौके से फटे कपड़े और खून के निशान मिले
बताया जा रहा है कि धौरपुर थाना क्षेत्र के झखरी गांव से 15 लोग पिकअप में सवार होकर सेमरडीह गांव बारात में शामिल होने गए थे। वहीं वापस लौटने के दौरान झखरी गांव के कुछ दूर पहले ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
Read More News: प्रदेश की राजधानी में स्थित कान्हा कुंज कॉलोनी में लगी भीषण आग, महिला की मौत, 2 घायलों की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत होकर ड्राइवर पिकअप चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हो गया। पिकअप पलटने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल लोगों में से कुछ को धौरपुर अस्पताल और कुछ लोगों को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार, आज 1423 नए संक्रमितों की पुष्टि

Facebook


