Burqa and Niqab Banned in Italian Schools: देश के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन, प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

Burqa and Niqab Banned in Italian Schools: देश के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन, प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

Burqa and Niqab Banned in Italian Schools: देश के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन, प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

Burqa and Niqab Banned in Italian Schools: देश के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन, प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान /image: Social Media

Modified Date: September 21, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: September 21, 2026 12:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन का प्रस्ताव
  • हर कक्षा में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने की तैयारी
  • कुछ अभिभावकों के लिए इटैलियन सीखना होगा जरूरी

Burqa and Niqab Banned in Italian Schools: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (PM Giorgia Meloni) ने अब देश के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर बैन लगाने का ऐलान किया है। मेलोनी ने रोम में अपनी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ़ इटली’ के युवा संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संबोधित करते हुए ये घोषणा की है। जॉर्जिया मेलोनी जल्द ही एक प्रस्ताव पेश करेंगी।

2027 के चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री मेलोनी ने 2027 के चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। इस प्रस्ताव में स्कूलों में हर क्लास में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने और वहां बुर्का और नकाब पर रोक लगाने की बात होगी। विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा की क्लास करनी होगी जिनके बच्चों को स्कूल व्यवस्था में घुलने-मिलने में दिक्कत है। कानून बनने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद संसद से 60 दिनों के भीतर संसद से मंज़ूरी लेनी होगी।

जॉर्जिया मेलोनी के 3 प्रस्ताव (Italy School Rules)

  1. स्कूल-कॉलेजों में कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या को कानूनी रूप से सीमित किया जाएगा
  2. जिन विदेशी छात्रों के परिवारों को इतालवी भाषा सीखना अनिवार्य होगा।
  3. स्कूलों के भीतर चेहरा ढकने वाले बुर्का और नकाब को इटली में बैन किया जाएगा

इटली में 2027 में होगा आम चुनाव

Burqa and Niqab Banned in Italian Schools आपको बता दें कि इटली में साल 2027 में आम चुनाव होने वाले हैं। हाल ही में पीएम मेलोनी (Giorgia Meloni News) ने अपनी सरकार के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का जश्न मनाया है। ऐसे में अब मेलोनी नहीं चाहती कि उनके विरोधी सत्ता में वापसी कर लें।

अभिभावकों के लिए इतालवी भाषा सीखना अनिवार्य (Italy School Burqa Ban)

जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि इटली आने और यहां अपना भविष्य बनाने वाले लोगों को इटैलियन भाषा सीखनी चाहिए, स्थानीय संस्कृति को समझना चाहिए और देश के नियमों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या को सीमित करने के लिए कानूनी प्रावधान लाने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव में उन विदेशी छात्रों के अभिभावकों के लिए इटैलियन भाषा सीखना अनिवार्य करने की बात भी शामिल है, जिनके बच्चों को स्कूल व्यवस्था में घुलने-मिलने में कठिनाई होती है। इसके अलावा, स्कूलों में बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध लगाने का भी प्रस्ताव है।

 

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.