Bhopal RTO Inspector Murder: घर में खून से लथपथ मिली महिला अधिकारी की लाश, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, मचा हड़कंप, दहशत में पूरा इलाका
Bhopal RTO Inspector Murder: घर में खून से लथपथ मिली महिला अधिकारी की लाश, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, मचा हड़कंप, दहशत में पूरा इलाका
Bhopal RTO Inspector Murder | Photo Credit: IBC24
- महिला इंस्पेक्टर की हत्या
- आरोपी ने बाद में आत्महत्या की
- पुलिस जांच जारी
भोपाल: Bhopal RTO Inspector Murder मध्यप्रदेश की राजधानी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या कर दी गई है। (Meenakshi Gokhale murder) बताया जा रहा है कि एक मकान में महिला अधिकारी का शव मिला है। हत्या के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके सनसनी फैल गई है।
महिला इंस्पेक्टर का हो चुका था तलाक
Bhopal RTO Inspector Murder मिली जानकारी के अनुसार, घटना खजूरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मृतिका इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले दतिया के परिवहन विभाग में पदस्थ थी। बताया जा रहा है कि महिला इंस्पेक्टर की तलाक हो चुका था और उसकी तीन साल की बेटी भी है।
इंदौर में ही हुई थी मीनाक्षी और पवन की मुलाकात
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था। वह इंदौर में कोचिंग क्लासेस चला चुका था। मीनाक्षी और पवन की मुलाकात इंदौर में ही हुई थी। एडिशनल डीसीपी संजीव पाठक ने बताया कि करीब दो साल पहले मीनाक्षी का पति से तलाक हो चुका था। जिसके बाद मीनाक्षी और पवन पति पत्नी बनकर रहते थे।
पड़ोसियों का खुलासा
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। वहीं IBC24 ने पड़ोसियों से बातचीत की है। जिसमें कई अहम जानकारी भी सामने आई है। पड़ोसियों के अनुसार मीनाक्षी और पवन कॉलोनी में पति पत्नी बनकर रहते थे और दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि पिछले एक महीने से पवन कॉलोनी में नहीं आया था।
आंगन में हत्या की, शव घसीटकर कमरे में लाया
पुलिस का अनुमान है कि हत्या आंगन में की गई है। आरोपी शव को घसीटकर घर के पहले कमरे में ले गया। फिर बाहर से लॉक कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ FSL से भी जांच कराई है। अधिकारियों ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- New Public Holiday Announced: एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान!.. इस दिन अब रहेगा अवकाश, नहीं खुलेंगे दफ्तर और स्कूल कॉलेज के दरवाजे
- MP News: गांधी सागर अभयारण्य में नई मादा चीता की एंट्री, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया रिलीज, कहा- चीता प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा MP
- Saturn Transit 2026: न्याय के देवता शनि अगले महीने करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, हर काम में मिलेगी कामयाबी

Facebook


