भारी बारिश के बाद सरकार ने किया स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारी बारिश के बाद सरकार ने किया स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारी बारिश के बाद सरकार ने किया स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 8, 2019 3:58 pm IST

भोपाल: प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सरकार ने स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार भोपाल, विदिशा, सीहोर,रायसेन, मंडला और नरसिंहपुर जिलों के स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Read More: पूर्व विधायक के जन्मदिन समारोह से लौट रहा युवक, ‘कार’ नदी में बहा, नदी पार करते समय हुआ हादसा

वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी कुछ घंटों में भोपाल, विदिशा, सीहोर,रायसेन, मंडला और नरसिंहपुर जिलों भारी बारिश हो सकती है।

Read More: सहकारी बैंक के मैनेजर से 25000 रिश्वत मांगना संयुक्त आयुक्त को पड़ा भारी, हुए निलंबित

ज्ञात हो कि प्रदेश के कई जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश होने के चलते जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों की नदियां उफान पर है, जिसके चलते कई बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। नदी-नालों में उफान के चलते नदियों का पानी घरों में घुस गया है।

Read More: प्रेमिका ने किस करने से किया मना, तो प्रेमी ने दिया इस खौफनाक कारनामे को अंजाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"