अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर, 28 जून को बंद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर, 28 जून को बंद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर, 28 जून को बंद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 27, 2019 2:32 pm IST

रायपुर: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है। इसी बिच खबर आ रही है कि जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को सभी इमरजेंसी सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि हड़ताल ख़त्म करने के लिए जूनियर डॉक्टर्स की गुरुवार को डीन और डीएमई के साथ बैठक हुई थी, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

Read More: जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, 96 शिक्षकों को थमाया नोटिस, 2 निलंबित

दरअसल स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है। दरअसल असिस्टेंट प्रोफेसर को हर माह 65 हजार, एसोसिएट प्रोफेसर को 90 हजार व प्रोफेसर को 1.20 लाख रुपए वेतन दिया जा रहा है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भगवती वर्मा का कहना है कि सातवें वेतनमान के अनुसार उन्हें ज्यादा स्टायपेंड मिलना चाहिए।

Read More: आकाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुसीबतें, अब भोपाल की विशेष अदालत में होगी सुनवाई

गुरुवार को हड़ताल के चलते कई मरीजों को इलाज के बिना लौटना पड़ा। प्रशासन ने हड़ताल के हालात से निपटने के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश पर गए सभी डाक्टरों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं। डाक्टरों को तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। डीएचएस से भी डाक्टर मांगने की तैयारी है।

<iframe width=”932″ height=”524″ src=”https://www.youtube.com/embed/UZeuUeJcg_w” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"