पंडरी में चला निगम का बुलडोजर, दर्जन भर दुकान तोड़े गए

पंडरी में चला निगम का बुलडोजर, दर्जन भर दुकान तोड़े गए

पंडरी में चला निगम का बुलडोजर, दर्जन भर दुकान तोड़े गए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 14, 2018 2:16 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने पंडरी में बड़ी कार्रवाई की है। यहां अवैध रूप से बने पक्के दुकानों पर बुलडोजर चलाए गए। इसके अलावा कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं, जिन्हों सड़क या पार्किंग के लिए तय जगह में शटर बनवाए हैं।

यह भी पढ़ेंन्यूटन ने खिताब के साथ छत्तीसगढ़ के लिए लाई खुशखबरी, जानिए कनेक्शन…

रायपुर निगम का तोड़फोड़ दस्ता शनिवार सुबह सुबह पंडरी मार्केट पहुंचा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात है। निगम ने सबसे पहले उन दुकानों को निशाना बनाया जो सड़क या पार्किंग की जगह पर तान दी गई है। निगम ने करीब 11 ऐसी दुकानों को चिन्हित किया है।

 यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ समेत देशभर से 100 करोड़ की ठगी करने वाले शातिर गिरफ्तार

इसके अलावा करीब 19 दुकानें हैं, जिनके दोनों तरफ शटर हैं उन्हें सील किया जा रहा है। इसी तरह लगभग 17 दुकानें जिनका एक तरफ की शटर है, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में