Vande Bharat: ‘SIR’ पर संग्राम, CWC ने फिर की नई मांग, विपक्ष ने लगाए चुनाव में ‘फिक्सिंग’ के आरोप, स्मृति ने पूछा- जहां भाजपा नहीं वहां क्या?
BJP-Congress Politics On SIR: चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट इन मुद्दों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव अब और तेज हो गया है।
BJP-Congress Politics On SIR/Image Credit: IBC24
- चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट इन मुद्दों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव अब और तेज हो गया है।
- राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए, तो कांग्रेस ने बैठक में कई बड़े प्रस्ताव भी पास किए।
- जिसके बाद बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार किया।
BJP-Congress Politics On SIR: नई दिल्ली: चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट इन मुद्दों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव अब और तेज हो गया है। दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की करीब ढाई घंटे चली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत CWC के 68 सदस्य शामिल हुए। राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए, तो कांग्रेस ने बैठक में कई बड़े प्रस्ताव भी पास किए। जिसके बाद बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार किया।
राहुल गांधी ने बैठक में आरोप लगाया कि पिछले कई चुनावों में फिक्सिंग हुई, उनके मुताबिक EVM और मतदाता सूची दोनों के जरिए कथित तौर पर चुनावों को प्रभावित किया गया। (BJP-Congress Politics On SIR) राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी गंभीर आरोप लगाए और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी सवाल खड़े किए।
BJP-Congress Politics On SIR: कांग्रेस के इन आरोपों पर बीजेपी की तरफ से स्मृति ईरानी सामने आईं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। स्मृति ने कांग्रेस से सवाल किया कि जिन राज्यों में बीजेपी सत्ता में नहीं है, वहां चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर कांग्रेस का क्या रुख है। स्मृति ईरानी ने पूछा कि अगर मतदाता सूची में मृत या डुप्लीकेट नाम हैं, तो कांग्रेस उन्हें बहाल करने की मांग क्यों कर रही है।
सवाल अब यही है..क्या वोटर लिस्ट और SIR को लेकर उठे सवालों का समाधान राजनीतिक आरोपों से निकलेगा या फिर चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे इन सवालों का जवाब तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रिया के जरिए तय होगा ?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘TET’ पर संग्राम जारी.. बड़े आंदोलन की तैयारी, शिक्षकों के धरने ने बढ़ाई टेंशन, क्या प्रदर्शन से दबाव में है सरकार?
- शह मात The Big Debate: जॉब पैकेज पर घमासान..पूर्व नक्सलियों के लिए प्लान, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, क्या सरकार के हर फैसले पर अड़ंगा लगाना है जरुरी?
- UP News: बाढ़ प्रभावित इलाके में मुख्यमंत्री योगी, बेदूपार इंटर कॉलेज में अपने हाथों से परिवारों को बांटी राहत सामग्री, फसल नुकसान पर 10 दिन में मुआवजे के निर्देश

Facebook


