Watch Video: गाय को खिलाया विस्फोटक, विस्फोट के बाद फटा जबड़ा, हालत नाजुक

Watch Video: गाय को खिलाया विस्फोटक, विस्फोट के बाद फटा जबड़ा, हालत नाजुक

Watch Video: गाय को खिलाया विस्फोटक, विस्फोट के बाद फटा जबड़ा, हालत नाजुक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 16, 2020 10:46 am IST

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल किसी अज्ञात शख्स ने गाय को विस्फोटक खिला दिया, जिसके बाद गाय के मुंह में विस्फोट हो गया। विस्फोट से गाय का जबड़ा लहुलुहान हो गया है। गाय की हालत नाजुक बताई जा रही है, न वो खाना खा पा रही है और न ही पानी पी पा रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले केरल से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां गर्भवती मादा हाथी को विस्फोटक खिला दिया गया था।

Read More: बॉलीवुड के ग्रेट शो मैन राज कपूर, फिल्म इंडस्ट्री को दी हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस

मिली जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के पाली इलाके का है, जहां आज असामाजिक तत्वों ने गाय को विस्फोटक खिला दिया, जिसके बाद विस्फोट से गाय का जबड़ा फट गया। बताया जा रहा है कि गाय पाली निवासी रामगोपल अग्रवाल की है। मामले में रामगोपाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल मामले में कार्रवाई कर रही है।

Read More: नारायणपुर में ITBP के 2 जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने की पुष्टि

मामले को लेकर अब स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक सोची समझी साजिश है। जानबूझकर किसी ने गाय को विस्फोटक खिलाया है। वहीं मामले को लेकर समाजिक संगठनों और गोवंश से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Read More: प्रदेश में एक लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों की हुई वापसी, 1464 कारखानों में फिर शुरु हुआ काम,1.08 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"