कोलंबिया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आगजनी, विस्फोट के साथ तेजी से फैल रही आग

कोलंबिया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आगजनी, विस्फोट के साथ तेजी से फैल रही आग

कोलंबिया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आगजनी, विस्फोट के साथ तेजी से फैल रही आग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 21, 2021 2:14 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके से भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। दरअसल कोलंबिया केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग की भीषण थी कि बगल में स्थित सूर्या वायर फैक्ट्री तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट के साथ आग तेजी से फैल रही है। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेट की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Read More: 1 जून से शहर में खुलेंगे बाजार, संक्रमित इलाकों में बनाए जाएंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, जिला कलेक्टर ने दी जानकारी

वहीं, दूसरी ओर भीषण आगजनी पर काबू पाने के लिए पहली बार एयरपोर्ट से फायर सर्विस वाहन पैंथर को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि पैंथर 250 फीट तक पानी और फोम का छिड़काव करता है। इमरजेंसी देखते हुए एयरपोर्ट दमकल वाहन पैंथर बुलाया गया है। बता दें कि पैंथर विश्व की सबसे उन्नत मशीनों में से एक है।

Read More: बोर्ड परीक्षा के छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, नहीं देना होगा एग्जाम, स्कूलों से मंगाया गया रिकॉर्ड

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी। वहीं, आग पर काबू पाने की कवायद लगातार जारी है।

Read More: पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट,आपत्तिजनक हालत में मिले युवती और पुरुष


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"