Delhi Protest: प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए कलाकारों को मिल रहा पैसों का ऑफर?
बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कई कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रदर्शन में शामिल होने या सोशल मीडिया पर किसी पक्ष या विपक्ष में प्रचार करने के लिए पैसों के ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी राजनीतिक दल या संगठन का नाम नहीं लिया और न ही अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश किया। आकांक्षा ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी सामाजिक या छात्र आंदोलन का राजनीतिक या मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल करने के खिलाफ हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है, जबकि उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Delhi Protest: प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए कलाकारों को मिल रहा पैसों का ऑफर?

Facebook


