इंदौर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज ने जीती महामारी से ‘जंग’, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को कहा- Thanks

इंदौर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज ने जीती महामारी से 'जंग', डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को कहा- Thanks

इंदौर के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज ने जीती महामारी से ‘जंग’, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को कहा- Thanks
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 6, 2020 11:35 am IST

इंदौर: कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैला रहा है। हालात को काबू करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि शहर के पहला कोराना पॉजिटिव मरीज को रिकवर कर लिया गया है और आज उसे अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद युवक ने डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद किया है।

छत्तीसगढ़ में फिर से बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश, तापमान में गिरावट

मिली जानकारी के अनुसार कोविड 19 पॉजिटिव मरीज का दो बार ​टेस्ट किया गया, जिसके बाद रिपोर्ट निगेटिव आया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Read More: सरकारी नौकरी: 3745 पदों पर निकली भर्ती, बढ़ाई गई आवदेन करने की तिथि

स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्यप्रदेश के इंदौर में 135 कोरना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बता पूरे मध्यप्रदेश की करें तो यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 231 है, जिसमें से 14 की मौत हो चुकी है। जबकि 168 मरीजों का उपचार लगातार जारी है।

Read More: कटघोरा मस्जिद में रुके तब्लीगी जमात के 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जानकारी छिपाने का है आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"