पहले छात्र को जमकर पीटा, फिर सिर मुंडवाकर वीडियो कर दिया वायरल, पुलिस ने कहा- ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला

पहले छात्र को जमकर पीटा, फिर सिर मुंडवाकर वीडियो कर दिया वायरल, पुलिस ने कहा- ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला

पहले छात्र को जमकर पीटा, फिर सिर मुंडवाकर वीडियो कर दिया वायरल, पुलिस ने कहा- ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: February 2, 2021 2:34 pm IST

अंबिकापुर: पुरानी रंजिश में आरोपियों ने एक छात्र को जमकर पीटा, लेकिन जब इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो वे उसे पकड़कर नाई के पास सेलून ले गए और उसका मुंडन करा दिया। अब पीड़ित के साथ हुई इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी वायरल किया जा रहा है।

Read More: 9 फरवरी को किसानों के समर्थन में संसद का घेराव करेगी यूथ कांग्रेस, दिल्ली में जुटेंगे देशभर के कार्यकर्ता

घटना सरगुजा के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। सीतापुर का एक युवक अम्बिकापुर के गांधीनगर में अपने दोस्त के यहां असाइंमेंट लिखने आया था। जहां कुछ युवकों ने उसके साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की। फिर नाई के पास ले जाकर उसके सिर का बाल मुंडवा दिया।

Read More: बजट के बाद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुआ सस्ता, जानिए क्या है आज का भाव

पीड़ित का कहना है कि इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया है। जिसे सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसा कोई वायरल वीडियो नहीं मिला है।

Read More: आम बजट: प्रदेश के 4 लाख पेंशनर्स में से सिर्फ 10 हजार पेंशनर्स को ही मिलेगा आयकर रिटर्न की छूट, जानिए क्या है मामला

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"