छत्तीसगढ़ की पहली महिला पुलिस बैंड का गठन, नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय

छत्तीसगढ़ की पहली महिला पुलिस बैंड का गठन, नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय

छत्तीसगढ़ की पहली महिला पुलिस बैंड का गठन, नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: February 4, 2021 2:13 pm IST

बस्तरः संभाग में राज्य की प्रथम महिला पुलिस बैण्ड का गठन किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान जैसी संवेदनशील ड्यूटी के साथ-साथ पुलिस बैण्ड और सलामी गार्ड में भी बस्तर की महिला पुलिस बल अपनी भागीदारी दे रही है, बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षा बलों में महिला अधिकारी और कर्मचारियों को कार्य क्षेत्र में पुरूषों के बराबर अवसर दिया जा रहा है।

Read More: 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दो नक्सलियों पर था 5-5 लाख का ईनाम घोषित

दरअसल नक्सल विरोधी अभियान, पुलिस बैण्ड, सलामी गार्ड जैसे कामों में परम्परागत तरीके से सिर्फ पुरूष अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही अवसर दिया जाता रहा है, लेकिन हाल ही के दिनों में बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियानों में महिला कमांडोज द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है। बता दें की संभाग के दंतेवाड़ा जिले में दंतेश्वरी फाइटर्स के नाम से महिला कमांडो का एक दस्ता बस्तर पुलिस ने तैयार किया था।

Read More: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का दुनिया ने देखा दम, सीएमडी का दावा- हमारी ऑर्डर बुक एक लाख करोड़ रु के पार होगी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"