भाजपा के पांच मंडल अध्यक्ष हुए निलंबित, पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

भाजपा के पांच मंडल अध्यक्ष हुए निलंबित, पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

भाजपा के पांच मंडल अध्यक्ष हुए निलंबित, पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 7, 2021 3:31 pm IST

दमोह: उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने पांच मंडल अध्यक्षों को पार्टी की प्रा​थमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लेने पर कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निर्देश दिया था।

Read More: IAS अधिकारियों का तबादला, उपचुनाव के बाद दमोह कलेक्टर को बनाया गया उप सचिव

गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी को कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन ने करारी मात दी है। वहीं, हार के राहुल लोधी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सुनियोजित तरीके से उन्हें हराया गया है। उपचुनाव में पार्टी के खिलाफ ही भीतरघात हुआ था।

Read More: कल रायपुर पहुंचेगी 3 लाख 50 हजार कोविशील्ड वैक्सीन, 18+ का कल से ही शुरू हो जाएगा टीकाकरण, अंत्योदय और APL को दिखाना होगा आधार कार्ड


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"