बस स्टैंड के पीछे गुटखा बनाने का अवैध कारोबार, खाद्य विभाग ने दबिश देकर जब्त किया लाखों का सामान
बस स्टैंड के पीछे गुटखा बनाने का अवैध कारोबार, खाद्य विभाग ने दबिश देकर जब्त किया लाखों का सामान
धमतरी। जिले के बस स्टैंड के पीछे दो गोदामो में खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने दी दबिश देकर लाखों रुपए के गुटखा बनाने का सामान और मशीन बरामद किया है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से गुटखा बनाने वालो मे हडकंप मच गया है।
Read More News: राहत पैकेज पर बरसे राहुल, बोले- गरीबों को कर्ज नहीं कैश की जरुरत, छत्तीसगढ़ सरकार के काम
इस कारोबार को अंजाम देने वाला आरोपी फरार है। जिसकी तलाश मे पुलिस जुट गई है। दरअसल खाद्य औषधि प्रशासन विभाग को 13 मई को सूचना मिला कि बस स्टैंड के पीछे दो गोदाम में अवैध रूप से गुटखा बनाया जा रहा है।
Read More News: घरेलू उड़ाने जल्द शुरू कर सकती है सरकार, तय किए गए ये नियम.. जानिए
जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर दो गोदाम को सील कर दिया था। वहीं गुटखा बनाने वाले को नोटिस दिया गया। लेकिन उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं मिलने पर खाद्य और पुलिस की टीम आज गोदाम पहुंचकर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
Read More News: सीएम बघेल ने औरैया सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर जताया दुख, परजिनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
जंहा बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान टीम ने बरामद किया है। साथ ही बना बनाया हुआ गुटखा भी गोदाम मे मिला है। इसके साथ मौके पर गुटखा बनाने का दो मशीन भी मिला है। बताया जा रहा है कि गुटखा बनाने के इस कारोबार को प्रहलाद मुलवानी नाम का आरोपी अंजाम दे रहा था। जो शिव राईस मिल परिसर मे दो गोदाम को किराया पर हुआ लिया था। वहीं जब्त कच्चा सामान और मशीन की कीमत लाखो में बताई जा रही है। बहरहाल खाद्य औषधि प्रशासन विभाग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
Read More News: मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम बन सकता है क्वारेंटाइन सेंटर, बीएमसी ने…

Facebook


