Gujarat Morbi Well Mystery: यहां कुआं बना समंदर, 5 दिनों से उठ रहीं रहस्यमयी लहरें, वैज्ञानिक भी हैरान, देखें वीडियो

Gujarat Morbi Well Mystery: गुजरात के मोरबी जिले में 18 फीट गहरे कुएं में पिछले पांच दिनों से लगातार रहस्यमयी लहरें उठ रही हैं। भूकंप की आशंका के बीच भूवैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने जांच शुरू कर दी है। जानिए आखिर क्या है इस अनोखी घटना की वजह

Gujarat Morbi Well Mystery: यहां कुआं बना समंदर, 5 दिनों से उठ रहीं रहस्यमयी लहरें, वैज्ञानिक भी हैरान, देखें वीडियो

Gujarat Morbi Well Mystery: यहां कुआं बना समंदर, 5 दिनों से उठ रहीं रहस्यमयी लहरें, वैज्ञानिक भी हैरान, देखें वीडियो /image: AI Generated

Modified Date: August 7, 2026 / 07:49 am IST
Published Date: August 6, 2026 11:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोरबी के 18 फीट गहरे कुएं में पिछले 5 दिनों से लगातार लहरें उठ रही हैं
  • भूवैज्ञानिकों ने फिलहाल भूकंप से संबंध होने की संभावना से इनकार किया है
  • राज्य सरकार ने विशेषज्ञों की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजने का फैसला किया है

मोरबी। Gujarat Morbi Well Mystery: गुजरात में मोरबी जिले के एक दूरदराज गांव में स्थित 18 फुट गहरे कुएं में पिछले पांच दिन से लगातार उठ रहीं रहस्यमयी लहरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस असामान्य घटना के पीछे किसी प्रकार की भूकंपीय गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।

इस अनोखी घटना को देखने के लिए ग्रामीणों, राहगीरों और राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों की बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जुट रही है। पिछले पांच दिनों से जारी इस घटना ने लोगों में कौतूहल के साथ-साथ संभावित भूकंप की आशंका भी पैदा कर दी है।

वैज्ञानिकों ने क्या वजह बताई

Gujarat Morbi Well Mystery जिला भूवैज्ञानिक जे. एस. वढेर ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना भूकंपीय गतिविधि से जुड़ी नहीं लगती। उन्होंने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद भूजल का पुनर्भरण हो रहा है और चट्टानों के सूक्ष्म छिद्रों में फंसी हवा बाहर निकल रही है, जिससे कुएं के पानी में लगातार हलचल हो रही है।

वढेर ने बताया कि गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) से भी इस संबंध में परामर्श किया गया है, जिसने पुष्टि की है कि संबंधित क्षेत्र में कोई सक्रिय भ्रंश रेखा (फॉल्ट लाइन) नहीं है। मोरबी के जिला कलेक्टर स्वप्निल खरे ने कहा कि घटना की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है और गांधीनगर से विशेषज्ञों की एक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचेगी।

 तीन महीने पहले ही कराया था कुएं का निर्माण

Gujarat Morbi Well Mystery जिस खेत में यह कुआं स्थित है, उसके मालिक प्राणजीवन सदारिया ने बताया कि उन्होंने दो अगस्त को पहली बार यह असामान्य गतिविधि देखी। उन्होंने कहा, ‘‘रविवार को जब मैं खेत पर पहुंचा तो कुएं का पानी किनारों से बाहर निकल रहा था और तब से लगातार ऐसा ही हो रहा है।’’ सदारिया ने बताया कि इस कुएं का निर्माण लगभग तीन महीने पहले ही कराया गया था।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.