छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल नहीं बल्कि इस जगह का उठाया था जल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल नहीं बल्कि इस जगह का उठाया था जल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल नहीं बल्कि इस जगह का उठाया था जल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: October 25, 2020 7:31 am IST

पेंड्रा । छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पैकरा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के पूर्व कांग्रेस के गंगाजल उठाए जाने पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें- अजय सिंह बोले- पारुल साहू आप टिकाऊ साबित होना, वरना मैं मुंह दिखाने

मरवाही के मड़ई गांव में चुनावी सभा के दौरान रामसेवक पैकरा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि 2018 में सरकार में सत्ता में आने के पहले कांग्रेस जो गंगाजल उठाने का दावा करते रही, वो गंगा नहीं बल्कि किसी दूसरी नदी- नाले का जल था । पैकरा ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वो हसदो नदी का जल था, जिसको उठाकर ये झूठी कसमें और वादे करते रहे।

ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज ने कहा, शिकारी आयेगा दाना डालेगा जाल बिछाएगा जाल में नहीं फंसना

पूर्व मंत्री ने कहा कि गंगा- जमुना- सरस्वती पवित्र नदियां हैं, इनकी झूठी कसमें नहीं खाई जाती हैं, पर कांग्रेस ने गंगाजल की कसम उठाई और इनके ही राज में गौ हत्यांए हो रही हैं, गायें मर रही हैं, और तो और जिस जल को गंगाजल बतलाकर इन्होंने कसम खाई थी उनमें से एक भी कसम पूरी नहीं हुई है। पैकरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पचास विधायक और दस मंत्री मरवाही में घूम-घूमकर लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं।


लेखक के बारे में