पूर्व विधायक और गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

पूर्व विधायक और गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

पूर्व विधायक और गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: August 2, 2020 6:13 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व विधायक और वर्तमान में भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का रविवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ​मनमोहन शाह को चार दिन पहले भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

Read More: ‘गोधन न्याय योजना‘ से प्रभावित होकर 70 साल की लता भोई ने सीएम भूपेश बघेल को आशीर्वाद स्वरूप भेजे 50 रुपए

बट्टी की पहचान प्रदेश में एक प्रखर आदिवासी नेता के रूप में थी। वे अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2003 में विधायक रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले दो अटैक आ चुके थे, जिसके बाद रविवार को उन्हें तीसरा अटैक आया।

Read More: इन सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिलेगी एक माह की सैलरी, इस राज्य की सरकार ने रक्षाबंधन पर दी सौगात

पूर्व विधायक बट्टी के निधन पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि छिन्दवाड़ा जिले की अमरवाडा विधानसभा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुः सहने की शक्ति प्रदान करे।

Read More: प्रदेश के इन 6 जिलों में राखी और मिठाई की दुकान खोलने की छूट, रक्षाबंधन को सुबह 6 से 12 बजे तक खुलेंगी दुकानें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"