कटघोरा में मिले 4 और नए कोरोना संक्रमित, सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले, छत्तीसगढ़ में बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

कटघोरा में मिले 4 और नए कोरोना संक्रमित, सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले, छत्तीसगढ़ में बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

कटघोरा में मिले 4 और नए कोरोना संक्रमित, सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले, छत्तीसगढ़ में बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 12, 2020 8:47 am IST

कोरबा: छत्तीसगढ़ में भी अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में रविवार छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां 4 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि सभ एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हो गई है। बता दें कि शनिवार रात भी कटघोरा से 7 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें दो महिल और 5 पुरूष शामिल थे। फिलहाल सभी संक्रमितों को रायपुर एम्स लाने की तैयारी की जा रही है।

Read More: कलयुग में साक्षात हैं सूर्यदेव, इस प्रकार अर्घ्य देने से मिलता है मनवांछित फल

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 10 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है। वहीं, 15 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, 4 नए मरीजों को भी एम्स रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में आज तक 3858 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

Read More: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 134 और नए मामले सामने आए, आंकड़ा बढ़कर 1895 हुए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"