भेड़ाघाट में मिली हॉस्टल से लापता कॉलेज छात्रा की लाश, संदेह के दायरे में दर्जनभर फोन नंबर

भेड़ाघाट में मिली हॉस्टल से लापता कॉलेज छात्रा की लाश, संदेह के दायरे में दर्जनभर फोन नंबर

भेड़ाघाट में मिली हॉस्टल से लापता कॉलेज छात्रा की लाश, संदेह के दायरे में दर्जनभर फोन नंबर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 29, 2019 3:25 am IST

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की हॉस्टल से करीब 1 हफ्ते पहले गायब हुई छात्रा की लाश भेड़ाघाट के स्वर्गद्वारी में मिली है। छात्रा की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया गया कि छात्रा एमएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा है और वह 22 नवंबर से ​हॉस्टल से गायब थी। छात्रा ने इस संबंध में प्रबंधन को भी कोई सूचना नहीं दी थी। फिलहाल युवती की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: नर्स को बताया लकी ड्रॉ में निकला है टाटा सफारी, 75 हजार खाते में जमा करा उड़न छू हो गए शातिर

मिली जानकरी के अनुसार बालाघाट निवासी गरिमा पटेल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में फर्स्ट ईयर की पर्ढ़ा कर रही थी। गरिमा कॉलेज के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 22 नवंबर को छात्रा बिना किसी को कोई सूचना दिए हॉस्टल से गायब हो गई। इसके बाद आशंका जताई गई कि गरिमा का अपहरण कर लिया गया है।

Read More: महाराष्ट्र सरकार पर कांग्रेस विधायक का तंज, कहा- हर पल यहां खूब ‘खाओ’, जो है समा कल हो न हो

बताया गया कि छात्रा को आखरी बार भेड़ाघाट में देखा गया था। वहीं, छात्रा की लास्ट लोकेशन धुआंधार में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने गरिमा पटेल के फोन कॉल्स की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने दर्जन भर फोन नंबरों को संदेह के दायरे में लिया है। फिलहाल पुलिस मोबाईल की सीडीआर जांच के आधार पर जांच कर रही है।

Read More: शत्रु के टैंक पर अचूक वार करने वाले ‘स्पाइक एलआर’ का महू में सफल परीक्षण, फोर्थ जनरेशन की मिसाइल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"