छत्तीसगढ़ में अब तक 16,66,463 मीट्रिक टन की खरीदी, 2500 समर्थन मूल्य को लेकर किसानों में उत्साह

छत्तीसगढ़ में अब तक 16,66,463 मीट्रिक टन की खरीदी, 2500 समर्थन मूल्य को लेकर किसानों में उत्साह

छत्तीसगढ़ में अब तक 16,66,463 मीट्रिक टन की खरीदी, 2500 समर्थन मूल्य को लेकर किसानों में उत्साह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: December 18, 2019 1:19 am IST

रायपुर: पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम जोर शोर से चल रहा है। 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की घोषणा के बाद से किसान उत्साहित हैं। पिछली बार भी बेचे गए धान पर बढ़ी कीमत और कर्ज माफी का फायदा किसानों को मिला था। वहीं, अगर हम धान खरीदी के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अब त​क 16 लाख 66 हजार 463 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसके साथ ही एक लाख 78 हजार 348 मीट्रिक टन धान का कस्टम मिलिंग किया गया है। पंजीकृत मिलरों को 3 लाख 64 हजार 576 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है।

Read More: दो कारों में जोरदार टक्कर, 1 की मौत,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

बढ़े हुए समर्थन मूल्य का असर प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बस्तर में भी देखने को मिल रहा है। बस्तर में 37 समितियों के जरिए 60 धान खरीदी केंद्रों में सभी किसानों के धान खरीदी की जा रही हैं। बस्तर जिले में अब तक 5% धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 15 फरवरी तक होने वाली धान खरीदी को लेकर प्रशासन किसानों को व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से धान बेचने के प्रेरित कर रहा है।

Read More: EOW में शिकायत को पूर्व सीएम के पुत्र ने बताया चुनावी शिगूफा, पूरे परिवार के खिलाफ दर्ज कराया है आय से अधिक संपत्ति का मामला

बिचौलियों के लिए 5 जगहों पर बॉर्डर फोर्स की तैनाती
प्रदेश में बढ़े हुए समर्थन मूल्य पर धान खपाने के लिए सीमावर्ती राज्यों के बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। बिचौलियों पर निगरानी रखने के लिए सरकार ने 5 जगहों पर बॉर्डर फोर्स की तैनाती की है, जो बिचौलियों और कोचियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Read More: व्यापमं आरक्षक भर्ती घोटाला मामले में 4 आरोपियों को सजा का ऐलान, जुर्माना सहित 5 साल की कैद

अधिकारी लगातार कर रहे निगरानी
बता दें कि धान खरीदी केंद्रों में लगातार जिला प्रशासन के अधिकारियों का दौरा जारी है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने भी करंजी और अन्य धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव : प्रभारी मंत्री ने किया कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार, बीजेपी के पूर्व सांसद ने साधा सरकार पर निशाना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"