वर्ष 2014 के फर्जी ग्राम सभा के आरोप की जांच कराएगी सरकार, सीएम भूपेश ने मानी प्रतिनिधि मंडल की मांगें

वर्ष 2014 के फर्जी ग्राम सभा के आरोप की जांच कराएगी सरकार, सीएम भूपेश ने मानी प्रतिनिधि मंडल की मांगें

वर्ष 2014 के फर्जी ग्राम सभा के आरोप की जांच कराएगी सरकार, सीएम भूपेश ने मानी प्रतिनिधि मंडल की मांगें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: June 11, 2019 8:16 am IST

रायपुर। अडानी इंटरप्राइजेस को एनएमडीसी बैलाडीला लौह अयस्क खान परियोजना दंतेवाड़ा के डिपाजिट 13 के आवंटन और खुदाई की अनुमति दिए जाने के संदर्भ में जारी विवाद का फिलहाल पटाक्षेप होते नजर आ रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बस्तर संसद दीपक बैज और विधायकों के साथ बैठक हुई।

बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी शामिल रहे। बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल की मांगें मान ली। इन मांगों में वनों की कटाई पर तुरंत रोक, वर्ष 2014 के फर्जी ग्राम सभा के आरोप की जांच कराया जाना, क्षेत्र में संचालित कार्यो पर तत्काल रोक लगाना। राज्य सरकार की ओर से भारत सरकार को पत्र लिख कर जन भावनाओं की जानकारी दिया जाना शामिल है। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिपाजिट 13 खदान को लेकर बीजेपी पर हमला बोला।

यह भी पढ़ें : कई पार्षद और अध्यक्ष खर्च नहीं कर पाए विकास कार्यों की राशि, किसके पास कितनी रकम है शेष.. देखिए

उन्होंने कहा कि खदान आवंटन को लेकर अगर बीजेपी आदिवासियों के साथ है तो अब तक उनके आंदोलन में कोई क्यों नहीं शामिल हुआ। 5 दिन से अधिक समय हो चुका है आंदोलन में बीजेपी नेता क्यों नहीं जा रहे हैं, विक्रम उसेंडी इन सवालों का जवाब दें। बस्तर से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में सांसद दीपक बैज के साथ विधायक रेखचंद जैन, विक्रम मंडावी, मोहन मरकाम, पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा भी मौजूद थे। साथ ही, बस्तर के बड़े कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम भी बैठक में उपस्थित थे।


लेखक के बारे में