एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम बघेल ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी, बिलासपुर हुए रवाना
एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम बघेल ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी, बिलासपुर हुए रवाना
रायपुर, छत्तीसगढ़। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल अनुसुइया उइके, सीएम बघेल ने उनकी अगवानी की।
पढ़ें- गुरूचरण होरा के घर से कई बैग और सूटकेस लेकर निकले अफसर, 4 दिन से चल रही कार्रवाई खत्म
उनके साथ महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम अवस्थी, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा,कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच आरिफ शेख सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए।
पढ़ें- सीएम बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के पति सौरभ मोदी निवास…
राष्ट्रपति , गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में 2 मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें। इसके बाद वे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और यहां से 12ः10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Facebook


