स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, मध्यप्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4426 हुआ
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, मध्यप्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4426 हुआ
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4426 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 253 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
Read More News:स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोरोना काल में मांगी थी बड़ी रकम
आज 4 हजार 667 सैंपल की जांच की गई। जिनमें से 4 हजार 290 रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। जबकि 253 रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। बचे 124 रिपोर्ट रिजेक्ट हुए। वहीं जिलों में सामने आए नए कोरोना रिपोर्ट की बात करें तो आर्थिक राजधानी इंदौर में आज कुल 131 नए मामले दर्ज किए गए।
नोवल कोरोना वायरस #COVID19 मीडिया बुलेटिन 14 मई 2020
शाम 6 बजे तक अद्यतन#MPFightsCorona pic.twitter.com/1E4UKL8W0J— Jansampark MP (@JansamparkMP) May 14, 2020
Read More News: अमेरिका में कोरोना से मौत की संख्या चीन में संक्रमितों से भी ज्यादा, बीते 24 घंटे में 1813 ने
इसके अलावा राजधानी भोपाल में 42, जबलपुर में 10, बुहरानपुर में 35, उज्जैन में 5, सागर में चार, झाबुआ में 5 के अलावा अन्य जिलों में नए मामले दर्ज किए गए। वहीं राहत की खबर यह है कि आज प्रदेशभर में कुल 167 मरीज ठीक हुए। वहीं प्रदेश में अब तक 237 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बावजूद नए मामले सामने आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।
Read More News: चीन को घेरने की तैयारी, प्रतिबंध लगाने अमेरिकी संसद में बिल पेश

Facebook


