Dharmendra Pradhan Latest Statement: इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहली बार मीडिया से सामना.. पूछे सवाल तो दिया दिल को छू लेने वाला जवाब.. आप भी पढ़ें क्या कहा..
केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जयराम रमेश से मुलाकात में कहा कि वह "सड़क का लड़ाका हैं, एसी कमरे के एक्टिविस्ट नहीं", जबकि भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
Dharmendra Pradhan Latest Statement || Image- PTI File
- संसद में पहली सार्वजनिक मौजूदगी।
- जयराम रमेश से हुई मुलाकात।
- भाजपा नेताओं ने किया स्वागत।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। (Dharmendra Pradhan Latest Statement) इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उनकी संक्षिप्त बातचीत भी चर्चा का विषय बन गई।
#WATCH | Delhi: Former Union Education Minister and BJP MP Dharmendra Pradhan arrives at the Parliament.
BJP-NDA MPs sloganeer “Dharmendra Pradhan zindabad” as they receive him here. pic.twitter.com/7DHXIzMkvI
— ANI (@ANI) July 27, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जयराम रमेश से हुई बातचीत
संसद पहुंचने पर जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर उनके इस्तीफे पर सहानुभूति जताई। इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने मुस्कुराते हुए कहा, “कुछ नहीं हुआ। मैं सड़क का लड़ाका हूं, एसी कमरे का एक्टिविस्ट नहीं।” उनके इस बयान को भाजपा नेताओं ने राजनीतिक संदेश के रूप में देखा। पार्टी का मानना है कि इस्तीफे के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पूरी मजबूती के साथ सियासत में सक्रिय रहेंगे।
भाजपा ने किया जोरदार स्वागत
संसद के मकर द्वार पर एनडीए के कई सांसद धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत के लिए पहले से मौजूद थे। उन्होंने उनका अभिनंदन किया और सम्मान में एक पारंपरिक टोपी भी पहनाई। (Dharmendra Pradhan Latest Statement) एक भाजपा सांसद ने कहा कि शायद यह पहला मौका है जब किसी केंद्रीय मंत्री ने बिना किसी व्यक्तिगत आरोप के इस्तीफा दिया है।
पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा के भीतर चर्चा है कि धर्मेंद्र प्रधान को जल्द ही संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह पहले भी बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों में पार्टी के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं और कई चुनावों में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
इस्तीफे के बाद भी मिला नेतृत्व का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा नेतृत्व खुलकर उनके समर्थन में सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। (Dharmendra Pradhan Latest Statement) पार्टी नेताओं का कहना है कि उनका इस्तीफा राजनीतिक कमजोरी नहीं, बल्कि जवाबदेही और राष्ट्रीय हित में उठाया गया कदम है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
विपक्ष ने जारी रखा विरोध
उधर, संसद परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्ष ने छात्रों के आंदोलन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी बीच लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा की तैयारी भी शुरू हो गई, जिसे परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक पर सख्ती के लिए लाया गया है।
#WATCH | Delhi: Former Union Education Minister and BJP MP Dharmendra Pradhan arrives at the Parliament.
BJP-NDA MPs sloganeer “Dharmendra Pradhan zindabad” as they receive him here. pic.twitter.com/7DHXIzMkvI
— ANI (@ANI) July 27, 2026
VIDEO | Parliament Monsoon Session: BJP MP Dharmendra Pradhan leaves from Parliament.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/37dxnVsxWs
— Press Trust of India (@PTI_News) July 27, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)
पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर
‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश
महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती
ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया

Facebook


