कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारी, दिल्ली भेजे गए 1325 सेंपल

कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारी, दिल्ली भेजे गए 1325 सेंपल

कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारी, दिल्ली भेजे गए 1325 सेंपल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 18, 2020 6:10 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसी बीच राजधानी भोपाल से एक राहत भरी खबर सामने आई है। खबर है कि स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि बीते दिनों दोनों अधिकारियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Read More: माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी ने दिया इस्तीफा, सीएम शिवराज सिंह को भेजा इस्तीफा

वहीं, दूसरी ओर भोपाल से आज जांच के लिए 1663 संदिग्धों का सेंपल दिल्ली भेजा गया है। शुक्रवार को भी 1325 सेंपल दिल्ली भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि जांच के बाद इन सभी सेंपलों की रिपोर्ट रविवार को आ जाएगी। 1663 सैम्पलों मे गांधी मेडिकल कॉलेज के 946 और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के 717 सैम्पल हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक मध्यप्रदेश में 1194 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं, मृतकों का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है।

Read More: सागर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, डॉ जीएस पटेल ने की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"