हाई-वे जाम…किसान संग्राम! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?

हाई-वे जाम...किसान संग्राम! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?

हाई-वे जाम…किसान संग्राम! क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: February 6, 2021 5:57 pm IST

रायपुरः ’जय जवान, जय किसान’ 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त लालबहादुर शास्त्री के दिए इस नारे से देश में हरित क्रांति की शुरुआत हुई। देश का जवान तो सीमा पर तैनात है पर किसान खेत के बजाए सड़कों पर हैं। जी हां केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ 74 दिन से किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हैं। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को देश भर में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। छत्तीसगढ़ में भी 25 नेशनल और स्टेट हाइवे में तीन घंटे चक्काजाम रहा, जिसे कांग्रेस ने समर्थन दिया। मामला चूंकि देश के सबसे बड़े वोट बैंक किसान का है लिहाजा इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप की सियासत भी हुई। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि क्या राजनैतिक दलों मे किसानों का हमदर्द बनने की होड़ लगी है?

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- बच्चे के समान है मेरे…बड़े तो देते हैं आशीर्वाद

ये किसान आंदोलन की अलग-अलग तस्वीरें है जो बताती है कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद आंदोलन कमजोर होने के बजाय अब फैलता ही जा रहा है। नेशनल हाईवे हो या फिर स्टेट हाईवे, वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें, नारेबाजी..और धरना प्रदर्शन। केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में छत्तीसगढ़ में किसानों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 25 नेशनल और स्टेट हाईवे को जाम किया। किसान संगठनों ने लगभग सभी जिलों में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान केवल आपात सेवा में लगे वाहनों को छूट दी गई। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दावा किया कि ये आंदोलन अब सिर्फ तीन राज्य नहीं बल्कि पूरे भारत का है। साथ ही ये भी साफ कर दिया कि जबतक केंद्र सरकार तीनों कानून वापस नहीं लेती..आंदोलन वापस नहीं लेंगे।

Read More: जेल अधीक्षक ने मुनव्वर फारुकी को रिहा करने से किया मना, देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में SC से मिली थी अंतरिम जमानत, जानिए वजह

छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन को कांग्रेस का भी समर्थन रहा। प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और चक्काजाम किया, जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता में आरोप-प्रत्यारोप भी हुआ। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किसानों का हक छिनने का आरोप लगाया, तो विपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को दिल्ली आंदोलन के लिए चावल भेजना याद है। लेकिन प्रदेश के किसानों की सुध लेने की फुर्सत नहीं।

Read More: बागी हुआ आरक्षक, वीडियो वायरल कर कहा- तत्कालीन IG सहित पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप…गोली मार दूंगा

उधर दिल्ली में भी किसान आंदोलन को लेकर हलचल तेज रही है। कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि अगर सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को 2 अक्टूबर तक वापस नहीं लेती है तो वो आंदोलन के विस्तार पर काम करेंगे। कुल मिलाकर सरकार हर तरीके से किसानो को मनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसान तीन कानून को हटाने से कम पर मानने को तैयार नहीं हैं।

Read More: RTE के तहत एडमिशन देने में पिछड़ा बस्तर संभाग, छात्रों को प्रवेश देने में पहले स्थान पर बिलासपुर तो दूसरे नंबर पर रायपुर

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"