मध्यप्रदेश में पानी पर पहरा! गृह विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश में पानी पर पहरा! गृह विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश में पानी पर पहरा! गृह विभाग ने जारी किया अलर्ट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 7, 2019 5:26 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रदेश में जल संकट को लेकर गृह विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गृह विभाग ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए हैं कि जल स्त्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, जल स्त्रोतों के पास पहरे के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी किए जाएं। राज्य में पानी की किल्लत को देखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है।

बता दें कि मप्र के कई जिले इन दिनों जलसंकट से गुजर रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों पानी की किल्लत को लेकर रहवासियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी इंदौर नगर निगम के विजय नगर जोन पर कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। लोग मटके फोड़कर विरोध जता रहे हैं। एक तरफ जहां पानी की किल्लत को लेकर जनता परेशान हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी पार्षद और विधायक पर भेद भाव करने का आरोप लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राजधानी के हाई सिक्युरिटी जोन में पीएचई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को चाकू मारकर लूट, आरोपी फरार 

उधर दमोह में पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते महिलाओं ने दमोह-सागर स्टेट हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डिंडौरी में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कुदवारी गांव में शहडोल मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन से शिकायत के बाद भी अब तक किसी प्रकार का समाधान नहीं हुआ है।


लेखक के बारे में