गृह, जेल और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक स्थगित, गृहमंत्री करने वाले थे अधिकारियों संग मीटिंग

गृह, जेल और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक स्थगित, गृहमंत्री करने वाले थे अधिकारियों संग मीटिंग

गृह, जेल और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक स्थगित, गृहमंत्री करने वाले थे अधिकारियों संग मीटिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 6, 2019 10:22 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित गृह, जेल और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। विभागीय मंत्री ताम्रध्वज साहू ये समीक्षा बैठक बैठक लेने वाले थे। बैठक स्थगित किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें- स्पीकर चरणदास महंत का एमपी विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम, नए विधाय…

बता दें कि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 6 जुलाई यानि आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करने वाले थे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू गृह, जेल, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक करने वाले थे।
बता दें कि आज मंत्रालय में सुबह 11 बजे गृह एवं जेल, दोपहर 12 बजे पर्यटन और दिन के 1 बजे लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता प्रकाश बजाज की मुसीबतें बढ़ी, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जम…

विभागीय उपलब्धियों की जानकारी जुटाने के लिए ये समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। गृहमंत्री बीते 6 माह की जानकारी अधिकारियों से लेने वाले थे। विभागवार आयोजित इस बैठक में संबंधित डिपार्टमेंट के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था। आज गृहमंत्री विभागों को नए निर्देश भी जारी कर सकते थे। इस बैठक को भविष्य में कभी आयोजित किया जाएगा।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/L-6Plgid_Ig” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में