सिविल सेवा परीक्षा में चयनित युवा प्रतिभाओं का सम्मान, शहीद स्मारक में कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

सिविल सेवा परीक्षा में चयनित युवा प्रतिभाओं का सम्मान, शहीद स्मारक में कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

सिविल सेवा परीक्षा में चयनित युवा प्रतिभाओं का सम्मान, शहीद स्मारक में कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 16, 2020 7:07 am IST

रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित युवा प्रतिभाओं को शहीद स्मारक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें- हार्वर्ड के स्टूडेंट्स ने सराहा छत्तीसगढ़ की नरवा, गरवा, घुरवा और बा…

उन्होंने चयनित युवा प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के बहुमूल्य अवसर का सदुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटें अप्रैल में होंगी खाली, इन दो सांसदों…

उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और कड़ी मेहनत से व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है।


लेखक के बारे में