Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली, जानिए क्या है कारण?

Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली, जानिए क्या है कारण?

Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे विराट कोहली, जानिए क्या है कारण?

Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series | Photo Credit: AI

Modified Date: June 4, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: June 4, 2026 12:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर
  • IPL 2026 में किए थे जबरदस्त प्रदर्शन
  • IND vs AFG सीरीज 13 जून को होगा धर्मशाला में

नई दिल्ली: Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series इस महीने टीम इंडिया को अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम और फैंस को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसके कारण अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। 37 साल के कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

IPL 2026 में विराट ने किया था दमदार प्रदर्शन

Virat Kohli Ruled Out Of ODI Series आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए विराट कोहली फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे, जबकि 16 मैचों में कोहली के बल्ले से 675 रन निकले थे। एक शतक भी इस सीजन विराट ने जड़ा था। फाइनल मैच में नाबाद 75 रनों की पारी उन्होंने खेली थी और मैच फिनिश करते हुए टीम को दूसरा खिताब दिलाया था। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि वे अब भारतीय जर्सी में नजर आएंगे, लेकिन उनके अब वनडे सीरीज से बाहर होने की खबर है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से वे रिटायर हो चुके हैं।

6 जून को खेला जाएगा टेस्ट

भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट 6 जून से खेला जाएगा। जबकि वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सितंबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेली जा सकती है।

IND vs AFG: वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे – 13 जून 2026 – धर्मशाला – दोपहर 1:30 बजे

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे – 17 जून 2026 – लखनऊ – दोपहर – 1:30 बजे

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे – 20 जून 2026 – चेन्‍नई – दोपहर – 1:30 बजे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।