1 जून से होटल, लॉज, मैरिज गार्डन और धर्मशाला होंगे अधिग्रहण मुक्त, प्रशासन ने जारी किया आदेश

1 जून से होटल, लॉज, मैरिज गार्डन और धर्मशाला होंगे अधिग्रहण मुक्त, प्रशासन ने जारी किया आदेश

1 जून से होटल, लॉज, मैरिज गार्डन और धर्मशाला होंगे अधिग्रहण मुक्त, प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 31, 2020 11:51 am IST

भोपाल: कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सतीश कुमार एस ने आज आदेश जारी कर पूर्व में अधिग्रहित किये गए होटल, लॉज, धर्मशाला और मैरिज गार्डन को अधिग्रहण से मुक्त कर दिया हैं।

Read More: 1 जून को केरल में होगी मानसून की दस्तक, अगले 36 घंटे में परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना

महामारी एक्ट 1897 के अंतर्गत जारी किये गये आदेश में आवश्यकता होने पर अधिग्रहण करने के आदेश को शिथिल करते हुए, 1 जून से अधिग्रहित सभी होटल, लॉज, मैरिज गार्डन और धर्मशाला अधिग्रहण के आदेश से मुक्त होंगे।

Read More: अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महज 8 घंटे के भीतर पहुंची हवालात

बता दें कि कोरोना के लगताार बढ़ते मरीजों को देखते हुए शासन ने शहर के होटल,लॉज,धर्मशाल एवं मैरिज गार्डन को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहित कर लिया था। लेकिन अब हालात सुधरने के बाद प्रशासन ने सभी होटल, लॉज, धर्मशाल एवं मैरिज गार्डन को अधिग्रहण मुक्त करने का निर्देश जारी किया है।

Read More: राज्य सरकार ने कहा कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसे नहीं, वित्तमंत्री से लगाई मदद की गुहार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"