पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुदकुशी करने पी लिया जहर

पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुदकुशी करने पी लिया जहर

पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुदकुशी करने पी लिया जहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: February 6, 2021 3:40 pm IST

जांजगीरः पुरानी बस्ती इलाके से पति द्वारा कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जहर पी लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज, NSUI ने कहा वादा निभाएं सिंधिया, सड़कों पर उतरने की मांग की

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर की पुरानी बस्ती में पत्नी कृति कहरा की लाश घर पर खून से लथपथ हालत में मिली है। पति प्रकाश कहरा के जहर पीने के बाद उसे इलाज में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घर में पति-पत्नी रहते थे। पति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, क्योंकि खुद भी जहर पी लिया है। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामले में तफ़्तीश की जा रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की है।

Read More: आगामी आदेश तक यहां बंद रहेगी शराब दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"