8 करोड़ टैक्स घोटाला मामले में IAS ललित दाहिमा को मिली जमानत, 27 फरवरी को कोर्ट में होंगे पेश

8 करोड़ टैक्स घोटाला मामले में IAS ललित दाहिमा को मिली जमानत, 27 फरवरी को कोर्ट में होंगे पेश

8 करोड़ टैक्स घोटाला मामले में IAS ललित दाहिमा को मिली जमानत, 27 फरवरी को कोर्ट में होंगे पेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 24, 2021 5:37 pm IST

इंदौर: 19 साल पुराने 8 करोड़ के टैक्स घोटाले में आरोपी आईएएस अधिकारी ललित दाहिमा को आखिरकार आज इंदौर जिला कोर्ट में पेश होना ही पड़ा। ललित दाहिमा के खिलाफ जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसे लेकर दाहिमा हाइकोर्ट भी गए थे। लेकिन हाइकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद दाहिमा बुधवार को जिला कोर्ट में पेश हुए। हालाकि, कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर ललित दाहिमा को जमानत दे दी है। लेकिन उन्हें 27 फरवरी को फिर से उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

Read More: VIP रोड अपराध का अड्डा! कार्रवाई करने के लिए पुलिस कर रही किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार?

दरअसल ये घोटाला साल 2003 का है, इंदौर कृषि उपज मंडी सचिव रहते हुए विभिन्न व्यापारिक फर्मों के माध्यम से 8 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा था। जिसे लेकर तत्कालानी इंदौर कलेक्टर ने 2004 ने एरोड्रम थाने में मामला दर्ज कराया था। वहीं,EWO भी इस मामले की जांच कर रहा है। लेकिन पिछले पांच सालों के दौरान कई बार कार्ट में पेश होने के लिए संमन जारी होने के बाद भी ललित दाहिमा कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। जिस पर जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ललित दाहिमा वर्तमान में उपसचिव के पद पर पदस्थ है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 4 कोरोना मरीजों की मौत, 247 नए संक्रमितों की पुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"