BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Swami Avimukteshwaranand Latest Statement: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भड़के.. कहा, ‘पाप बाहर निकलकर आ रहा है’.. चम्पत राय को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Swami Avimukteshwaranand Latest Statement: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

Swami Avimukteshwaranand Latest Statement on Ayodhya Ram Mandir donation Case

Swami Avimukteshwaranand Latest Statement on Ayodhya Ram Mandir donation Case

satya prakash
Published: 26 Jun 2026 | 9:16 pmModified: 26 Jun 2026 | 9:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
  2. चंपत राय को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।
  3. राम मंदिर चढ़ावा मामले पर जांच और एफआईआर जारी।

नई दिल्ली: अयोध्या के विश्वविख्यात राम मंदिर में कथित तौर पर चढ़ावे और दान के पैसे व सामानों में सामने आई गड़बड़ी को लेकर देशभर में सियासत गर्म है। विपक्षी दल इसके लिए सीधे तौर पर यूपी और केंद्र की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। (Swami Avimukteshwaranand Latest Statement on Ayodhya Ram Mandir donation Case) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस मामले की जाँच के लिए SIT का गठन किया था। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जाँच रिपोर्ट के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

"पाप बाहर निकलकर आ रहे हैं" : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

वही इस पूरे मुद्दे पर शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल किया है कि, "जब मंदिर बनाने का ट्रस्ट बन रहा था तो उसमें चंपत राय आदि क्यों लाये गये? इनको कौन सा मंदिर बनवाने और मंदिर चलाने का अनुभव था? सिर्फ इसलिए कि अपने विश्वस्त्र लोगों को इसमें सेट करना है। जिससे जब जो चाहे धीरे से कर सकें। ट्रस्ट की प्रकृति ही विश्वस्त्र लोगों के आधार पर खड़ी की गयी, तभी हम लोगों को पता चल गया कि यहां पर मनमानापन होने वाला है। पाप निकलकर बाहर आने लगा।"

'मामले की निष्पक्ष जांच करेगी पुलिस' : ब्रजेश पाठक

वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर पैदा किया गया विवाद समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। (Swami Avimukteshwaranand Latest Statement on Ayodhya Ram Mandir donation Case) उन्होंने सवाल उठाया कि बाबरी मस्जिद के लिए एकत्र किए गए चंदे का क्या हुआ, इस पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाता। उनका आरोप था कि सपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर मुस्लिम वोटों के लिए सनातन धर्म पर हमला कर रही हैं।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में विपक्ष के इस आरोप पर कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, पाठक ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति 'कतई न बर्दाश्त' की नीति पर काम करती है। उन्होंने कहा, "क्या आप पुलिस में हैं या हम? पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।"

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले अयोध्या पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की सिफारिश पर राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (Swami Avimukteshwaranand Latest Statement on Ayodhya Ram Mandir donation Case)  हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों को बचाते हुए केवल कनिष्ठ कर्मचारियों को नामजद किया गया है।

अवैध मदरसों की जांच और कार्रवाई का दावा

ब्रजेश पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि सीमावर्ती जिलों में अवैध रूप से संचालित कुछ मदरसों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे संस्थानों की जांच कर रही है, अवैध रूप से संचालित मदरसों को बंद कराया जा रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

'चढ़ावे में हेरफेर, गबन और चोरी हुई है' : हरि शंकर जैन

अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित गबन के मामले पर मनशहूर वकील हरि शंकर जैन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, "रिपोर्ट और जांच के आधार पर इसमें कोई शक नहीं है कि राम लला को चढ़ाए गए चढ़ावे में हेरफेर, गबन और चोरी हुई है। (Swami Avimukteshwaranand Latest Statement on Ayodhya Ram Mandir donation Case) पुलिस जांच करेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि, सिर्फ़ इतना ही काफी नहीं है। हमें भविष्य में ऐसा होने से रोकने के लिए उपाय करने होंगे और एक ऐसा पक्का सिस्टम बनाना होगा जिससे यह पक्का हो सके कि भगवान का एक भी पैसा कभी चोरी या गबन न हो।"

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हरि शंकर जैन ने आगे कहा, "मैं इस बेकार की बहस में नहीं पड़ना चाहता कि किसे इस्तीफ़ा देना चाहिए और किसे नहीं। सिर्फ़ आरोप लगने पर किसी को इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए। इस्तीफ़ा तभी ज़रूरी है जब तथ्यों से दोष साबित हो जाए।"

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त

एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को सुरक्षा एजेंसियों का व्यापक अभियान

नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: उन्होंने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित अनियमितताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Swami Avimukteshwaranand Questions Ram Mandir Trust Over Alleged Donation Irregularities, Targets Champat Rai

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm