India vs Ireland T20 Match Highlight: आयरलैंड के आगे विश्व चैम्पियंस ढेर .. पहले टी-20 मुकाबले में भारत की इतने रनों से शर्मनाक हार, हर डिपार्टमेंट में पिछड़ी टीम इंडिया

Ireland defeated India by 34 runs in the first T20: पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया, अभिषेक शर्मा का अर्धशतक भी टीम को नहीं बचा सका।

India vs Ireland T20 Match Highlight: आयरलैंड के आगे विश्व चैम्पियंस ढेर .. पहले टी-20 मुकाबले में भारत की इतने रनों से शर्मनाक हार, हर डिपार्टमेंट में पिछड़ी टीम इंडिया

Ireland defeated India by 34 runs in the first T20 || Image- ESPN News File

Modified Date: June 26, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: June 26, 2026 9:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया।
  • अभिषेक शर्मा का शतक भी भारत की हार नहीं टाल सका।
  • हर्षित राणा ने तीन विकेट झटककर प्रभावित किया।

बेलफास्ट: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। (Ireland defeated India by 34 runs in the first T20) टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 183 रन बनाए। टीम की ओर से लोर्कान टकर और गारेथ डेलनी ने शानदार पारियां खेलीं और भारत के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजी में हर्षित राणा सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवर में 57 रन लुटाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतीय बल्लेबाजी रही फ्लॉप

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। टीम के कई अनुभवी बल्लेबाज, जिनमें संजू सैमसन और ईशान किशन शामिल हैं, सस्ते में आउट हो गए। भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में नजर आई और टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

हालांकि भारत की हार के बीच अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 या उससे कम गेंदों में पांच अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी विस्फोटक पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी।

संडे को सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्ध शतकीय पारी खेलकर अकेले संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। उनके अर्ध शतक के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि, यह पहला मौक़ा है जब आयरलैंड की टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास में भारत को किसी भी फॉर्मेट में हराया है। (Ireland defeated India by 34 runs in the first T20) दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज बचाने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त

एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को सुरक्षा एजेंसियों का व्यापक अभियान

नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown