रेलवे ने 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का किया विस्तार, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया फैसला

रेलवे ने 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का किया विस्तार, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया फैसला

रेलवे ने 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का किया विस्तार, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 26, 2020 1:51 pm IST

बिलासपुर: कोरोना काल रेलवे ने देशभर में ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी, हालात सुधरने के साथ ही एक बार फिर कुछ गाड़ियां पटरी पर लौट आईं हैं। लेकिन अभी भी कुछ रूट में गाड़ियों की संख्या कम और यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसी के मद्देनजर बिलासपुर रेल मंडल ने 06 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार करने का फैसला लिया है। बता दें कि इन स्पेशल ट्रेनों को 30 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है।

Read More; डीजीपी डीएम अवस्थी ने ली रायपुर जिले के अपराधों की समीक्षा बैठक, बोले- बेसिक, इम्पेक्टफुल और विजिबल पुलिसिंग की आवश्यकता

इन ट्रेनों का हुआ विस्तार

  • 02251 / 02252 यशवंतपुर–कोरबा–यशवंतपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार 27 दिसम्बर 2020 तक।

  • 02880 / 02879 भुवनेश्वर–एलटीटी-भुवनेश्वर द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार 02 जनवरी 2021 तक।

  • 02866 / 02865 पुरी–एलटीटी-पुरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार 31 दिसम्बर 2020 तक।

  • 02827 / 02828 पुरी–सूरत-पुरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार 29 दिसम्बर 2020 तक।

  • 02887 / 02888 विशाखापट्नम– निज़ामुद्दीन – विशाखापट्नम पूजा स्पेशल ट्रेन (सप्ताह में 05 दिन) के परिचालन का विस्तार 02 जनवरी 2021 तक।

  • 02857 / 02858 विशाखापट्नम-एलटीटी- विशाखापट्नम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार 29 दिसम्बर 2020 तक।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"