शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षद दावेदारों को दिलाई कुरान की शपथ, कहा- टिकट किसी को भी मिले…

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षद दावेदारों को दिलाई कुरान की शपथ, कहा- टिकट किसी को भी मिले...

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्षद दावेदारों को दिलाई कुरान की शपथ, कहा- टिकट किसी को भी मिले…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 8, 2021 4:22 pm IST

इंदौर: कांग्रेस पार्षद दावेदारों के बीच चल रही आपसी खींचतान और गुटबाजी को रोकने के लिए नए-नए कदम उठाने पड़ रहे हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्षद दावेदारों के बीच आपसी सामंजस्य बैठाने के लिए उन्हें कुरान शरीफ की कसम दिलाई जा रही है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 3 संक्रमितों की मौत, 265 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

दरअसल शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने पार्षद दावेदारों को शपथ दिलवाई की वे कांग्रेस की रीति नीति के साथ जुड़े रहेंगे और टिकट किसी को भी मिले उसकी चुनाव में पूरी मदद करेंगे। बाकलीवाल यही नहीं रुके उन्होंने मंच से महापौर प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के नाम की भी घोषणा कर दी। जबकि अभी तक संजय शुक्ला के नाम की कोई औपचारिक घोषणा PCC ने नहीं की है। कुरान शरीफ की कसम दिलाने वाला ये वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिस पर भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है।

Read More: पीएम मोदी से राज्यपाल अनुसुइया उइके ने की मुलाकात, भेंट की ‘कोरोना काल में राज्यपाल की भूमिका’ पुस्तिका

वहीं, भाजपा के नेताओं का कहना है, कि कांग्रेस इसी तरीके से तुष्टीकरण करती है और वीडियो से साफ नजर आता है कि कांग्रेस में अभी भी कितनी गुटबाजी है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल 10 फरवरी को रहेंगे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दौरे पर, ‘अरपा महोत्सव’ में होंगे शामिल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"